मुख्यमंत्री जी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे प्रशासनिक अधिकारी

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को सशक्त सेना के बैनर तले सुबह 11:30 बजे सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल और उनकी समस्त टीम ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला अधिकारी आगरा को शिकायत पत्र दिया। जिसमें कल्पना पत्नी हरिश्चंद्र पुत्र स्वर्गीय सुरेश चंद निवासी ग्राम अमुआपुरा तहसील किरावली की शिकायत जिला अधिकारी से की, शिकायती पत्र में लिखा कि कुछ दबंगों ने कल्पना की जमीन पर जबरन कब्जा कर रखा है, जिसकी कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपये है, पीड़िता ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री जी के पोर्टल पर आदरणीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष पेश होकर भी की, मगर उसके बावजूद कुछ प्रशासनिक अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं।

इस सबसे परेशान होकर कल्पना और उसके परिवार ने सेना से मदद मांगी थी और कहा कि अगर आपने भी हमारी मदद नहीं की तो हम अपने परिवार सहित आत्मदाह कर लेंगे।

कल्पना की 5 साल की बेटी है और दूसरी बार वह माँ बनने वाली है, प्रसव हेतु अंतिम समय चल रहा है, ऐसी स्थिति में उसको किरावली से आगरा आकर अपनी लड़ाई के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगानी पड़ी यह दुख की बात है।

इस अन्याय के खिलाफ सशक्त सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का लगातार यह निर्देश जारी कर रहे हैं कि महिलाओं की रक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की है! इस सब के बावजूद कुछ प्रशासनिक अधिकारी आज भी काम करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

इसके बाद अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल जिलाधिकारी से मिली और अपनी बात उनके समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस पर जल्द कार्यवाही होगी।

सशक्त सेना अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के साथ सेना के पदाधिकारी गुड्डू कुरैशी, सिंधी कुरैशी, मोहम्मद इरशाद, दानिश खान, सेना की शहर अध्यक्ष नजमा खान, नगर अध्यक्ष रुखसाना बेगम, ममता बघेल, बबली देवी,  रुबीना खान, प्रवीण, अनीशा, परवीन, सविता, रूबी, सोफिय, संध्या, सावित्री, बबली आदि मौजूद रहे।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस स्टेशन के आला अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर की कार्रवाई // होश लाया ठिकाने

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा इलाके के असामाजिक तत्वों का चाकू दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के ऊपर पांडेसरा पुलिस…

    गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री अमीत भाई चावड़ा ने स्थानीय स्वराज चुनावों को लेकर पार्टी में विभिन्न समितियों का गठन किया जिसमें

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आने वाले स्थानीय स्वराज्य चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने…

    Leave a Reply