दो बार भागी बेटी का रवैया शर्मनाक, घर में करती है अश्लीलता, थाने पहुंची मां

बेटी की हरकत से परेशान मां पहुंची थाने, बोली- वो रातभर सोती नहीं, फोन पर करती है ऐसी बातें, शर्म भी न आती

आगरा में बेटी की हरकत से परेशान मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेटी वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करती है। वह रातभर घर से गायब रहती है। बेटी दो शादी होने के बाद भी ससुराल में नहीं रही।
न्यू आगरा क्षेत्र की एक मां ने अपनी ही बेटी की हरकत से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि बेटी दो शादी होने के बाद भी ससुराल में नहीं रही। युवकों के साथ घूमती है। वीडियो कॉल पर अनजान लोगों से अश्लील बातें करती है। रातभर घर से गायब रहती है। टोकने पर धमकी देती है।

नहीं रही ससुराल
पीड़ित मां ने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले बेटी एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन बाद वो घर लौट आई। लोकलाज की वजह से उसने बेटी की शादी कर दी। मगर, बेटी घर वापस आ गई और फिर ससुराल नहीं गई। फिर मायके में रहते हुए वो एक अन्य युवक के साथ चली गई। 6 महीने बाद लौटी। इस पर पति ने उसे तलाक दे दिया।
दूसरी शादी भी कराई
पीड़िता ने बताया कि बेटी का तलाक होने के बाद वो परेशान थी। इसलिए किसी तरह बेटी की दूसरी शादी जोधपुर में करा दी, लेकिन बेटी की वहां भी नहीं बनी। वो 6 महीने बाद फिर वापस आ गई। अब उसके एक बेटा भी है। इसके बाद भी वो नहीं सुधर रही है। रात में लड़कों के साथ घूमना और वीडियो कॉल पर अश्लील बातें करना जारी है।
बेटे-बहू पर पड़ रहा गलत असर
पीड़िता ने बताया कि बेटी की हरकतों का उनके बेटे-बहू पर गलत असर पड़ रहा है। टोकने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। केस गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का लिखा गया है। विवेचना की जा रही है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के उदीयमान कवि कुमार ललित को गोवा के शासकीय महाविद्यालय में विशिष्ट वक्ता के रूप में मिला सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। भारत के समुद्र तट पर बसे खूबसूरत गोवा के साँखली स्थित कला, विज्ञान एवं वाणिज्य शासकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक हिंदी विभाग तथा हिंदी अनुसंधान…

    पांडिचेरी विश्वविद्यालय में गूँजा सामाजिक न्याय का स्वर; विशेषज्ञों ने कहा- ’21वीं सदी डॉ. अंबेडकर के नाम

    *पांडिचेरी विश्वविद्यालय में गूँजा सामाजिक न्याय का स्वर; विशेषज्ञों ने कहा- ’21वीं सदी डॉ. अंबेडकर के नाम*’ पुदुच्चेरी | विशेष संवाददाता गोपाल किरन समाजसेवी संस्था (GKSSS) एवं पांडिचेरी विश्वविद्यालय के…

    Leave a Reply