आवलखेड़ा में पकड़ी गई अवैध मसाले की फैक्ट्री

अवैध फैक्ट्री में बन रहे थे खाद्य मसाले, लाखों का माल जब्त

रजिस्ट्रेशन एक साल पहले खत्म हुआ, लाइसेस नहीं दिखा सके

मिलावट की आशंका पर जांच को भेजे गये मसालों के नमूने

आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आवलखेड़ा में मसाले की अवैध फैक्टरी का खुलासा करते हुए छापे में टीम ने नौ लाख 33 हजार रुपये से अधिक के करीब दो क्विंटल मसाले जब्त किए हैं। यहां बगैर लाइसेंस बाबा ब्रांड के नाम से मसाले बनाये जा रहे थे।

 

मिलावट की आशंका पर यहां मिले 150 पैकेट थे। बिना ब्रांड के भी गरम मसाला, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर के नमूने लेकर लैब भेजे हैं। छापे में बाबा ब्रांड के 100 100 ग्राम के मसालों के गत्ते के पैकट बोरियों में भरे हुए थे। एक बोरी में 15 किलो वजन था, जिसमें

 

पैकेट थे, जो पॉलीथिन पैकिंग में थे। छापे की इस कार्रवाई को शिकायत मिलने पर जिला अभिहित अधिकारी अमित कुमार सिंह के निर्देशन में टीम ने आंवलखेड़ा स्थित सियाराम फूड इंडस्ट्रीज पर अंजाम

 

दिया। यहां संचालक प्रशांत गुप्ता निवासी बरौली अहीर से फैक्टरी का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। पंजीकरण दिखाया जो बीते साल अगस्त में ही एक्सपायर्ड हो चुका था, ये भी नियमानुसार अमान्य था। 10 किलोवाट का बिजली कनेक्शन था। जांच करने पर फैक्टरी में मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला से भरी बोरियां मिलीं। दो पैकिंग मशीन और ग्राइंडर लगा था। मसालों को तोलने पर 1925 किलो वजन मिला। बाजार में इसकी कीमत 9.33 लाख रुपये से अधिक है। मसालों को जब्त करते हुए नमूने जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में फेल होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    भक्ति और उल्लास के बीच निकली गणेश जी की भव्य सवारी, नारद मोह लीला ने मोहा मन।

    ।। कोसी कलां ।। गणेश जी की मनमोहक सवारी के साथ निकलीं भव्य झांकियां, नगर भ्रमण कर रामलीला मैदान पहुंचीं सवारियां। कोसीकलां। उत्सव नगरी कोसीकलां में श्री रामलीला महोत्सव के…

    Leave a Reply