दशहरा पर रावण पुतला दहन के आयोजन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है

आगरा
दशहरा पर रावण पुतला दहन के आयोजन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से चलता रहेगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

दशहरा पर मंगलवार को रामलीला मैदान और सेंट जोंस स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में रावण का पुतला दहन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यमुना किनारा मार्ग पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे। इसको देखते हुए शहर में डायवर्जन रहेगा।

अपर पुलिस उपायुक्त अरुण चंद ने बताया कि मंगलवार को भारी वाहनों के प्रवेश के लिए खुलने वाली नो एंट्री रात 11 बजे की जगह 2 बजे खुलेगी। नो एंट्री का समय बुधवार तड़के 5 बजे तक रहेगा। शहर में प्रवेश के लिए बने एंट्री प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इसके लिए शहर के अंदर भी एमजी रोड पर डायवर्जन किया गया है। शाम 4 बजे से सेंट जोंस चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

बाहरी डायवर्जन

– राष्ट्रीय राजमार्ग -19 पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से चलता रहेगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। एंट्री प्वाइंट पर बैरियर लगाकर डायवर्जन रहेगा।
– ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
– ग्वालियर मार्ग से मथुरा की ओर भारी वाहन ग्राम बाद (ककुआ मोड़) से दक्षिणी बाईपास होकर रैपुरा जाट, एनएच-19 से जाएंगे।
– जयपुर मार्ग से फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर भारी वाहन पथौली नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से कुबेरपुर कट एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
– फतेहाबाद मार्ग से ग्वालियर, जयपुर की ओर भारी वाहन फतेहाबाद, शमसाबाद, इरादत नगर, सैंया होकर जाएंगे।
– शमसाबाद से ग्वालियर, जयपुर की ओर भारी वाहन इरादतनगर, सैंया होकर जाएंगे।
– फतेहाबाद, शमसाबाद से मथुरा की ओर रमाडा कट से इनर रिंग रोड, कुबेरपुर कट, एनएच-19 होकर जाएंगे।

इन रास्तों से नहीं हो सकेगा प्रवेश
शहर बाहरी मार्गों पर चलने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रॉला, टैंकर, कंटेनर, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि) सिकंदरा तिराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी, आईएसबीटी तिराहा, आरबीएस चौराहा, खंदारी चौराहा, भगवान टाकीज चौराहा, नेहरू नगर कट, गांधीनगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा, कमलानगर मार्ग, लंगड़े की चौकी तिराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, आंबेडकर पुल, एत्माद्दौला साइड, तोरा चौकी तिराहा, एकता चौकी तिराहा, रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, वायु विहार तिराहा, अमरपुरा चौराहा, बोदला चौराहा, शास्त्रीपुरम चौराहा से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

शहर के अंदर डायवर्जन
दशहरा पर सेंट जोंस चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस परिसर में दशहरा मेला एवं रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। झांकी एवं शोभायात्रा रामचंद्र मंदिर, जटपुरा, लोहामंडी से निकलकर वैश्य बोर्डिंग हाउस पहुंचेगी। इसको देखते हुए मंगलवार को शाम 4 बजे से एमजी रोड पर डायवर्जन रहेगा।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है।  उमा शंकर भारद्वाज

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है। आगरा:–देश में 73 सांसद ब्राह्मण हैं। देश में…

    कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

    आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर…

    Leave a Reply