डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉलेज में निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन

आगरा संवादाता- अर्जुन रौतेला। आज दिनांक 07-11-2023 दिन मंगलवार डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉलेज में कक्षा प्रथम , पांचवी , छठी व दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क डी.पी.टी और डी.टी. वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रबंधक श्री वी.के. मित्तल ने बताया कि इस बार दीपावली के उत्सव पर निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का मुख्य उद्देश्य पेरेंट्स को अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।


विद्यालय डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल का मानना है कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हुए उन्होंने सभी पेरेंट्स से अपील की किसी कारणवश् या आर्थिक परेशानियों की वजह से जिन बच्चों का वैक्सीनेशन नहीं हो पाया। वह विद्यालय में आकर विद्यालय द्वारा आयोजित निशुल्क शिविर में अपने बच्चों का वैक्सीनेशन कर उन्हें रोग मुक्त बनाएं।


विद्यालय को- चेयरमेन श्रीमती रीना जालान व को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा ने बताया कि वह हर वर्ष दीपावली के उत्सव में इसी प्रकार से कुछ एक्टिविटी कराती है जिससे कि पिछली वर्ष उन्होंने अनाथ बच्चों के बीच दिवाली का सामान बटवा के बच्चों के अंदर “शेयरिंग इस केयरिंग” की भावना का उत्पन्न किया व इस वर्ष उन्होंने सभी बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप का सुंदर आयोजन कराया।


विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती नूपुर सिंघल ने बताया विद्यालय द्वारा आयोजित निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप में 100 से अधिक पैरंट्स ने प्रतिभाग कर अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रती जागरूक होकर उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित निशुल्क डी.पी.टी और डी.टी. के वैक्सीनेशन लगवाएं व साथ ही उन्होंने डॉक्टर रुचि गुप्ता, रीता, वर्मा, प्रज्ञा और प्रगति जी को धन्यवाद किया क्योंकि उनकी वजह से ही यह वैक्सीनेशन कैंप संभव हो पाया।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

    आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर…

    भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी

    सूरत शहर कांग्रेस द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित सूरत, 14 अप्रैल – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं…

    Leave a Reply