खेत में दौड़ा दौड़ा कर शिक्षक को दिनदहाड़े मारी गोली

उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क TN NEWS 24:–

आगरा:– खेरागढ़ के गांव लालपुर में दिनदहाड़े शिक्षक को खेत में दौडाने के बाद गोली मारकर हत्या की गई थी. उसे धारदार हथियार से प्रहार करके नहीं मारा गया था.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारने की पुष्टि हुई. हत्यारोपित को शिक्षक पर अपनी पत्नी को वश में करने और घनिष्ठ संबंध होने का शक था.

धौलपुर के थाना सदर क्षेत्र निवासी शिक्षक अनिल राजपूत को रिश्तेदार महिला के घर आया था. महिला अपने पति से अलग दो बच्चों के साथ रहती है. इसी दौरान महिला का पति कमलेश वहां आ गया. शिक्षक अनिल राजपूत से विवाद करने लगा. उस पर हमला बोल दिया. वह जान बचा घर से बाहर भागा तो कमलेश ने पीछा कर लिया. धौलपुर की सीमा से लगे खेत में घेरकर उसकी हत्या कर दी थी. पहले शिक्षक के पेट में गहरा घाव होने के चलते धारदार हथियार से प्रहार करने की आशंका थी. जबकि ग्रामीणों ने दो गोली चलने की आवाज सुनने का दावा किया था. तब घरवालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी. को हुए पोस्टमार्टम में शिक्षक को गाोली मारने की पुष्टि हुई है. पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है. ।

शिल्पग्राम के पास ई रिक्शा ने मारी दो पर्यटकों को टक्कर

शिल्पग्राम के पास की दोपहर ई रिक्शा की टक्कर लगने से दो केरल के पर्यटक जख्मी हो गए. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए भेजा. यलो जोन में लापरवाही से ई रिक्शा चलाने के आरोप में चालक को पकड़ा गया. उसका शांतिभंग में चालान किया गया.

घटना दोपहर दो बजे की है. एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि नत्था नगर, ताजनगरी फेस-1 निवासी प्रेम सागर ई रिक्शा का चालक है. शिल्पग्राम के पास ई रिक्शा की टक्कर लगने से केरल निवासी 19 वर्षीय मीनाक्षी और अतुल जख्मी हो गए. दोनों के घुटनों में चोट लगी. पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए भेजा. चालक को पकड़ा गया.

ई रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों वह जख्मी हो गया था. पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है. कोई दूसरा काम नहीं है. इसलिए ई रिक्शा लेकर निकला था. सामने अचानक पर्यटक आ गए. वह घबरा गया. टक्कर लग गई.

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ब्रजभाषा काव्य मंच के संयोजन में हुआ वृहद कवि सम्मेलन – ब्रजभाषा में बही काव्य की रसधार

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। ब्रजभाषा एवं हिन्दी साहित्य को समर्पित देश की ख्यातिलब्ध संस्था ब्रजभाषा काव्य मंच,आगरा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर,दीनदयाल नगर में एक वृहद कवि सम्मेलन का…

    आगरा में ‘अनसंग हीरोज़’ हुए सम्मानित, समाजसेवा के गुमनाम नायकों को मिला मंच

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज में बिना प्रसिद्धि की चाह के निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले ‘अनसंग हीरोज़’ को सम्मानित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा…

    Leave a Reply