फर्जी पुलिसकर्मी बनकर दो लोगों ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी महिला के साथ किया दुष्कर्म

अशोकनगर में महिलाओं के साथ अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच दिन में मुंगावली शहर में लगातार महिलाओं के साथ अपराध देखने को मिल रहे हैं। बुधवार रात को ही मुंगावली एरिया के तहत आने वाले मड़ाऊ खेड़ी गांव में एक नाबालिग के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था तो वहीं शुक्रवार रात को भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे दंपती महिला के साथ जीआरपी स्टॉफ बनकर आए लोगों ने दुष्कर्म किया है।

बता दें कि मुंगावली की रेलवे स्टेशन के पास एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता रेलवे स्टेशन पर अपने पति के साथ ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान दो लोग आए और आकर कहने लगे कि वह लोग जीआरपी स्टॉफ से हैं। पति से बोले कि तुम्हें सहाब बुला रहे हैं। पति के जाते ही उधर दूसरे व्यक्ति ने झाड़ियों में महिला को ले जाकर बारी-बारी से दोनों ने दुष्कर्म किया।

 

घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे की है। चंदेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसका पति दोनों जयपुर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। रात के समय भोपाल जोधपुर ट्रेन से जाना था, लेकिन उनके स्टेशन तक पहुंचने से कुछ समय पहले ही ट्रेन चली गई, जिसके बाद वह अगली ट्रेन आने का स्टेशन पर ही रुककर इंतजार करने लगे। देर रात स्टेशन पर चहल-पहल काफी कम होने लगी। रात करीब 11 बजे दो लोग आए, जिनमें से एक व्यक्ति अपने चेहरे को कपड़े से ढके हुए था। दोनों जाकर पहले तो पास में बैठे रहे, फिर उन दोनों के टिकट चेक करने लगे।

आधार कार्ड चेक किया, पूछा तुम कहां जा रहे हो। पति-पत्नी ने कहा कि उनकी ट्रेन चूक गई है अगली ट्रेन आएगी, उसी समय वह टिकट लेकर ट्रेन से जाएंगे। इसके बाद एक व्यक्ति महिला के पति से बोला कि तुम बिना टिकट हो, साहब बुला रहे हैं। वह पति को लेकर कुछ दूर चला गया, जबकि दूसरा व्यक्ति महिला के पास ही खड़ा था, वह कुछ देर बाद कहने लगा कि तुम भी वहीं पर चलो, तुमको भी सहाब बुला रहे हैं। इसके बाद वह महिला को वहां से स्टेशन के पीछे झाड़ियां में ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

कुछ देर बाद पति को छोड़कर दुसरा व्यक्ति भी आ गया, उसने भी दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला स्टेशन पर पहुंची, जहां पर कुछ देर बाद कोई व्यक्ति स्टेशन की ओर बाइक से आ रहा था उसे देख दोनों वहां से भाग गए। फिर पीड़िता ने डायल 100 पर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। रात के समय ही मुंगावली पुलिस स्टेशन पर पहुंची और अशोकनगर जीआरपी पुलिस को सूचना दी गई। सुबह पांच बजे जीआरपी पुलिस स्टेशन पर पहुंची और महिला और उसके पति को ट्रेन से अशोकनगर लेकर आए, जहां पर पीड़िता की शिकायत पर दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply