बहराइच *भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम *मनोज त्रिपाठी.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मंडल सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने चुनाव प्रबंधन पर अपना विषय रखते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आप सभी अपने आस पास के क्षेत्र में 18 से 25 वर्ष के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाता के रूप में जोड़कर एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। इस सत्र की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला महामंत्री अरुणेन्द्र सिंह अंकित ने की। जबकि द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा निखिल मणि तिवारी उपस्थित रहे उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचतंत्र सिद्धांतों पर आधारित पार्टी है जो इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए आज विश्व में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने बताया कि आप सभी वोटर चेतना अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए अपने-अपने मंडल में प्रवास करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य करें जिससे एक बार फिर से 2024 में भाजपा की मजबूत सरकार बने। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा परमार्थ सेन चौधरी ने की।
इस अवसर पर एकता जयसवाल जी अमित शर्मा सौरभ कसौधन प्रमित शुक्ला सुधाकर सिंह कुंदन सिंह लोधी युवामोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश सिंह अखिलेश यादव गोले सहित जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्र व तमाम कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित रहे।।मनोज त्रिपाठी 8081466787 बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply