दोस्ती के दिन ही दोस्त ने आत्म हत्या करने पर+++++++++++

गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन मित्र गिरफ्तार, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का मामला उजागर

गुजरात प्रदेश सूरत के सरथाणा क्षेत्र निवासी व्यापारी राजेशभाई कुंजड़िया की आत्महत्या मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संयोगवश यह कार्रवाई फ्रेंडशिप डे के दिन की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों द्वारा लगातार आर्थिक और मानसिक प्रताड़ना दिए जाने के कारण व्यापारी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पुलिस जांच के अनुसार, तीनों आरोपियों ने राजेशभाई से 17.32 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके नाम पर म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर अपराध में फंसाने की धमकी भी दी।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने राजेशभाई को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए “पैसे नहीं हैं तो मर जाओ” जैसे अपमानजनक शब्द कहे, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में आ गए थे।

पुलिस के अनुसार, फरवरी 2026 में राजेशभाई ने एक आरोपी के कनाडा जाने के बहाने अपनी मशीन बेचकर प्राप्त 14 लाख रुपये नकद उसे दिए थे। इसके बावजूद आरोपियों ने न तो राशि लौटाई और न ही प्रताड़ना बंद की।

लगातार आर्थिक दबाव और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर 30 जुलाई को राजेशभाई कुंजड़िया ने आत्महत्या कर ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply