गुजरात प्रदेश सुरत के पलसाना पुलिस स्टेशन के जाबांज एवम् निडर अधिकारियो ने+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

विदेशी शराब तस्करी मामले में फरार आरोपी अमरोली से गिरफ्तार, ₹38.64 लाख की शराब खेप प्रकरण में थी तलाश

 

सूरत। सूरत शहर पुलिस ने विदेशी शराब की तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को अमरोली क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी वर्ष 2025 में पलसाणा पुलिस स्टेशन में दर्ज ₹38.64 लाख के विदेशी शराब तस्करी प्रकरण में वांछित था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल दीनानाथ पांडे (44 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में अमरोली स्थित मारुति दर्शन अपार्टमेंट में रहता है, जबकि उसका मूल निवास उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार तहसील के बेलवरा गांव (थाना- सलेमपुर) का है।

जानकारी के अनुसार 14 मई 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक ट्रक (GJ-05-BX-4435) से 8,184 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई थी। जब्त शराब की कीमत ₹23,64,650 तथा ट्रक की कीमत ₹15 लाख सहित कुल ₹38,64,650 का मुद्देमाल जब्त किया गया था। इस मामले में पलसाणा पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सूरत पुलिस आयुक्त के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमरोली पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अमरोली गांव स्थित मारुति दर्शन अपार्टमेंट में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध वलसाड रूरल, वापी जीआईडीसी, अमरेली, उत्तराण सहित विभिन्न पुलिस थानों में प्रोहिबिशन एक्ट एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई अपराध दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply