संवादाता अर्जुन रौतेला। समूह की महिलाओं में आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा के माध्यम से प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री युवा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया।
पूरा मामला बांदा जिला के ब्लॉक बिसंडा, बड़ोखर, नरैनी, तिंदवारी बबेरू, जसपुरा, कमासिन, महुआ का है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिन महिलाओं को जिम्मेदारी गई थी, महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाया, भरपूर मेहनत की इसके अलावा दिए अन्य कार्य एवं सामुदायिक शौचालय का कार्य भी सौंपा गया था, जिसे इन समूह की महिलाओं ने बखूबी निभाया। पिछले 3 साल से लगभग समूह की महिलाओं ने सरकार के द्वारा जो काम दिया गया था, इस कार्य को जिम्मेदारी से निभाने की कोशिश की है।

समूह की महिलाओं ने बताया कि विगत 3 वर्षों से हमको हमारी मजदूरी नही दी गई। “स्वयं सहायता समूह” की महिलाएं संबंधित विभाग के अधिकारियों के लगभग ढाई वर्ष से चक्कर काट रहीं हैं, लेकिन विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। “स्वयं सहायता समूह” की महिलाओं के पति जो मजदूरी करके लाते हैं, इस मजदूरी से हम सरकार का काम करें, लेकिन सरकार हमारी ध्यान नहीं दे रही है, हमने जो मेहनत की है उसकी मजदूरी समय से दे।

समूह की महिलाओं ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से मांग की है कि, हमारी मजदूरी का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए अन्यथा की स्थिति में सन 2024 की लोकसभा चुनाव में हम वोट का बहिष्कार करेंगे और सरकार के द्वारा जो हमको कार्य दिया गया है उस कार्य को हम नहीं निभा पाएंगे, यदि हमको संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा हमको धमकी दी जाती है कि, आपके ऊपर मुकदमा लिखवा देंगे और हमको अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जाता है, और समूह की महिलाओं ने एन.आर.एल.एम. मिशन के तहत काम करने वाली महिलाओं की मजदूरी जल्द से जल्द भुगतान किया जाए एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की है।

दो सप्ताह के अंदर समूह की महिलाओं की मजदूरी नही मिली तो समस्त महिलाएं इको गार्डन लखनऊ में अनशन करने करेंगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी भारत सरकार एवं राज्य की उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।
ज्ञापन में सम्मिलित महिलाए…
शालिनी सिंह पटेल (प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ यूपी), रामबाई प्रजापति ,चंद्रकाती पटेल, सीमा देवी, गुड़िया, सुशीला , गोमती, श्यामा, आशा आदि।
Updated Video




Subscribe to my channel





