जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार को दिनदहाड़े मोपेड सवार दो हमलावर आए और गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए ।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. हमलावरों की तलाश की जा रही है. बताते हैं कि बदमाशों ने गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी हैं. घटना के वक्त गोगामेड़ी अपने घर में थे.

 

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए. गोगामेड़ी को तुरंत मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त गोगामेड़ी के साथ मौजूद अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

 

पुलिस का कहना है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे श्याम नगर जनपथ स्थित घर के बाहर खड़े थे. इसी दौरान स्कूटर पर दो बदमाश आए थे. हमलावरों ने गोगामेड़ी पर फायरिंग कर दी. सूचना पर श्याम नगर पुलिस मौके पर पहुंची.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    खंडहर में छात्रा से दुष्कर्म, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

    फतेहपुर सीकरी कस्बा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, छात्रा स्मारक क्षेत्र के पीछे स्थित एक निर्जन स्थान…

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    Leave a Reply