नारी शक्ति वंदन अधिनियम सन 2023 को लेकर हुई दो दिवसीय विचार गोष्ठी

संविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान उ.प्र. के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023”-ऐतिहासिक समग्र विकास संकल्प की सकारात्मक अवधारणा विषय पर कल 17 दिसंबर को दो दिवसीय विचार गोष्ठी (सेमिनार) का होगा शुभारंभ

सेमिनार के प्रथम दिन मा.विधान परिषद के सभापति श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे मौजूद,स्थानीय सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य सहित 100 से अधिक गणमान्य की रहेगी उपस्थिति

प्रथम दिन 17 दिसंबर को केंद्रीय हिंदी संस्थान के अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सेमिनार का होगा भव्य शुभारंभ, 18 दिसंबर को ग्रैंड होटल, माल रोड,आगरा कैंट में सेमिनार का होगा समापन

आगरा.16.12.2023.संविधानिक एवं संसदीय अध्ययन संस्थान उ.प्र. के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023”-ऐतिहासिक समग्र विकास संकल्प की सकारात्मक अवधारणा विषय पर 17 व 18 दिसंबर को दो दिवसीय विचार गोष्ठी (सेमिनार) का भव्य आयोजन होगा, सेमिनार के प्रथम दिन 17 दिसंबर को केंद्रीय हिंदी संस्थान के अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सेमिनार का होगा भव्य शुभारंभ तथा 18 दिसंबर को ग्रैंड होटल,माल रोड, आगरा कैंट में सेमिनार का समापन होगा।
सेमिनार में मा.विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी तथा मा. विधान परिषद सभापति श्री कुंवर मानवेंद्र सिंह जी शामिल होंगे। सेमिनार में स्थानीय सांसद,विधायक,विधान परिषद सदस्यों के अलावा मंत्रीगण सहित 100 से अधिक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद सेमिनार में सहभागिता करेंगे, सेमिनार में विभिन्न सत्रों में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023”- के ऐतिहासिक समग्र विकास संकल्प की सकारात्मक अवधारणा पर चिंतन,मंथन होगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply