बहराइच * श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम पर जिलाधिकारी की अघ्यक्षता में 42 वीं वाहिनी एसएसबी के साथ मित्र देश नेपाल के अधिकारियों से हुई समन्वय बैठक *मनोज त्रिपाठी.

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल का
आज 20.01.2024 को कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी, बहराइच -I के प्रांगण में मोनिका रानी, जिलाधिकारी बहराइच की अध्यक्षता में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया | बैठक के दौरान आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री ऊ.प्र. सरकार व अन्य महानुभावों के आगमन का प्रस्तावित कार्यक्रम तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर सीमा क्षेत्र में चौकसी व सतर्कता बरतने के लिए सभी सहयोगी संस्थाओ एवं नेपाल के सशस्त्र बलो को समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली घटना को कारित होने से रोकने हेतु असमाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना । मन्दिर और मस्जिदो की सुरक्षा सुनिश्चित करना । सोशल मीडिया पर निगरानी रखना । 22 जनवरी को निकलने वाली शोभायात्रा के मार्ग की सुरक्षा व निगरानी । जंगल के पैदल रास्तो पर विशेष चौकसी बरतना । स-समय आसूचना साझा करना इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा हुई | बैठक के दौरान जनपद बहराइच से श्रीमति वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक बहराइच,अजीत प्रताप सिंह,प्रभागीय वनाधिकारी तथा मित्र राष्ट्र नेपाल से श्रवण कुमार पोखरेल,CDO बांके, सुभाष चन्द्र बोरा, पुलिस अधीक्षक बांके, श्री बिकास श्रेष्ठा Dy SP, APF 30वीं वाहिनी बांके, श्री वेद प्रसाद खरेल,CDO बर्दिया, श्री सुधीर राज साही, पुलिस अधीक्षक बर्दिया नेपाल ने भाग लिया |साथ ही सशस्त्र सीमा बल के श्री अतुल कार्की,कमांडेंट,70वीं वाहिनी, श्री कैलाश चंद रमोला,कमांडेंट,59वीं वाहिनी,श्री पार्थ सारथी रॉय,उप कमांडेंट,42वींवाहिनी ,श्री दिलीप कुमार,उप कमांडेंट,42वीं वाहिनी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे |मनोज त्रिपाठी 8081466787 . बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply