पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सुंदर कांड पाठ का लिया श्रद्धालुओं ने आनंद

आगरा संवादाता- अर्जुन रौतेला। अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के समय आगरा के करीब 500 वर्ष प्राचीन चामड़ देवी मंदिर की बरसों की प्रतीक्षा पूर्ण हो रही है। बाग मुज्जफर खां स्थित प्राचीन चामड़ देवी मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है।

शनिवार को प्रतिमाओं के शैय्याधिवास के अवसर पर सुंदर कांड पाठ आयोजित हुआ। पंडित मुकेश शर्मा के सानिध्य में श्री राम जी के परम प्रिय भक्त हनुमान जी की प्रतिमा उनके महिमा बखान के साथ स्थापित की गई। भक्तिमय भजन संग प्रभु गुणगान सुंदर कांड का आनंद भक्तों ने लिया।

राजीव कांत लवानिया ने बताया कि कई वर्षों के बाद प्राचीन चामड़देवी मंदिर के जीरोद्वार का अवसर आया है। मंदिर में श्री राम दरबार, श्री राधा कृष्ण, श्री लक्ष्मी नारायण, शनि देव, मां दुर्गा, मां काली सहित 16 विग्रह पधारे जा रहे हैं।

हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शैय्यधिवास के बाद सभी विग्रह फलाधिवास में रखे जायेंगे। 22 जनवरी को जलाधिवास एवं पुष्पाधिवास होगा और इसके बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। वेदी पूजन, हवन, अभिषेक, प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसादी के साथ महोत्सव का समापन होगा।

मंजू कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रयास किया गया है कि अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त के अंतर्गत ही यहां मंदिर में भी आयोजन पूर्ण हो।

कार्यक्रम के दौरान हेमेंद्र कुलश्रेष्ठ, रवि कांत लवानिया, विनय जैन, पार्षद अर्चना लवानिया, मुकुल कुलश्रेष्ठ, अर्जुन सिंह, ओम प्रकाश रौतेला, प्रमोद कुशवाह, जसवंत बघेल, मिथुन, पिंटू आदि उपस्थित रहे।

कैप्शन : बाग मुज्जफर खां स्थित प्राचीन चामड़ देवी मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सुंदर कांड पाठ का आनंद लेते श्रद्धालु।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की एतिहासिक सफलता+++++–

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: महिला हत्याकांड के आरोपी को मात्र 39 दिनों में आजीवन कारावास **त्वरित जांच और मजबूत पैरवी…

    Leave a Reply