रानी पद्मावती अवॉर्ड 2024 का भव्य आयोजन 4 फरवरी को

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। रानी पद्मावती अवार्ड का आयोजन 4 फरवरी 2024 को राव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम, आर बी एस कॉलेज आगरा में किया जा रहा है, इसी संदर्भ में पद्‌मश्री डा. लाल बहादुर सिंह चौहान कोठी, न्यू आगरा पर कार्यक्रम का पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती मनीषा सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का में विशेष रूप से समारोह की मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद भोपाल मध्य प्रदेश एवं संरक्षिका युवरानी अपराजिता कुमारी किला अवागढ़ उपस्थित रहेंगी।

संयोजिका ने बताया कि इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की उन क्षत्राणी महिलाओं को जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए विशेष योगदान के लिए संस्था की ओर से उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “रानी पद्मावती अवार्ड वर्ष-2024” से सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्र के स्वभाविमान व गौरव को कायम रखने के लिए इस बात का इतिहास साक्षी है कि रानी दुर्गावती, रानी हाडा, महारानी पद्मिनी, पन्ना धाय, रानी पद्‌मावती आदि ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। क्षत्राणी महिला जागृति मंच जो विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में काफी लम्बे समय से क्षत्राणी महिला शक्ति के साथ-साथ समाज की अन्य वर्गो की महिलाओं को पुर्नस्थापित करने में लगातार अपना योगदान दे रही हैं।


पोस्टर विमोचन के अवसर पर विशेष उपस्थिति रही अंबिका सिकरवार, कुसुम सिंह, विजयपाल सिंह चौहान एडवोकेट, ममता सिंह, अशोक सिंह, पूनम सोलंकी, मंजू सिंह आदि।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    रेनू ‘अंशुल’ को मिला सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान

      रेनू ‘अंशुल’ को मिला सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति सम्मान राष्ट्रभाषा स्वाभिमान एवं भागीरथ सेवा संस्थान ने संयुक्त रूप से किया 33 वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन…

    जी.आर. कॉस्मिक स्कूल, शमशाबाद में वन यूपी बटालियन एनसीसी का सीएटीसी-9 कैंप जारी

    सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक : कर्नल अंकुर सुहाग जी.आर. कॉस्मिक स्कूल, शमशाबाद में वन यूपी बटालियन एनसीसी का सीएटीसी-9 कैंप जारी आगरा, आज वन यूपी बटालियन,…

    Leave a Reply