गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के भेस्तान पुलिस स्टेशन विस्तार के सतीश मराठा हत्याकांड के आरोपियों को लाजपोर जेल में रखने को लेकर जेल प्रशासन चिंतित
सूरत के भेस्तान पुलिस स्टेशन विस्तार के सतीश मराठा हत्याकांड के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों को लाजपोर सेंट्रल जेल में रखने को लेकर जेल प्रशासन ने चिंता जताई है। जेल प्रशासन को आशंका है कि आरोपियों को लाजपोर जेल में रखने से जेल के भीतर गैंगवार जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
इस गंभीर परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लाजपोर जेल अधीक्षक द्वारा कोर्ट के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में लाजपोर जेल में माथाभारे तथा कुख्यात त्राण जेटली गैंग से जुड़े आरोपी भी बंद हैं।
जेल प्रशासन का मानना है कि सतीश मराठा हत्याकांड के आरोपी और जेल में पहले से बंद पुराने दुश्मनी रखने वाले आरोपियों के आमने-सामने आने से किसी अप्रिय घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
इसी संभावित खतरे को देखते हुए सतीश मराठा हत्याकांड के आरोपियों को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित करने अथवा लाजपोर जेल में बंद संबंधित आरोपियों को दूसरी जेल में भेजने के संबंध में कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट एवं आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
अब कोर्ट के निर्णय के बाद यह तय होगा कि सतीश मराठा हत्याकांड के आरोपियों को लाजपोर जेल में रखा जाएगा या किसी अन्य जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




