चलती ट्रेन में मोबाइल की छीना झपटी में युवक की ट्रेन से गिरने से मौत+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश अंकलेश्वर पानोली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, मोबाइल छीनने के प्रयास का आरोप

गुजरात के अंकलेश्वर स्थित पानोली रेलवे स्टेशन पर 6 अगस्त 2026 को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जयपुर-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन में यात्रा कर रहे 32 वर्षीय अशोक गुर्जर की चलती ट्रेन से गिरने के बाद मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी अशोक गुर्जर अपने परिवार के साथ सूरत की ओर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वह ट्रेन के गेट/पायदान के पास खड़े थे। इसी दौरान एक झपटमार द्वारा उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।

मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान अचानक झटका लगने से अशोक का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद वे करीब 100 मीटर तक प्लेटफॉर्म पर घिसटते रहे और ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर पानोली रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की जांच करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास करने वाले संदिग्ध की पहचान और तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है। रेलवे पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    Leave a Reply