अर्जुन रौतेला आगरा। थाना खंदौली पुलिस और एसओजी/सर्विलांस पश्चिमी जोन की संयुक्त टीम ने लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से लूट की रकम में से 3,900 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन समेत अन्य संबंधित सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, लूट की घटना के बाद से ही मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। थाना खंदौली पुलिस के साथ एसओजी/सर्विलांस पश्चिमी जोन की टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। संयुक्त टीम को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रमजानी उर्फ जानी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3,900 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस की पूछताछ और जांच में अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर लूट की घटनाओं से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना खंदौली के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक महेश चंद्र, कांस्टेबल विकुश चौधरी, भूनन्दन तथा आरक्षी आकाश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई और अभियुक्त की गिरफ्तारी पर टीम के प्रयासों की सराहना की है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और लूट, चोरी तथा अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




