पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा

 

गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर,

7 अगस्त।

सुरेंद्रनगर जिले के रतनपुर क्षेत्र स्थित पुलिसकर्मी के सरकारी आवास से संचालित हो रहे कथित हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रेंज आईजी के निर्देश पर की गई छापेमारी में अवैध शेयर बाजार नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुल 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शेयर बाजार के भाव में उतार-चढ़ाव के आधार पर अवैध सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे थे। छापेमारी के दौरान 10 लैपटॉप, 29 मोबाइल फोन, 27 नोटबुक और 4 पेन ड्राइव सहित लगभग 3.07 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में विदेशी नागरिकों से संपर्क और बातचीत के रिकॉर्ड भी मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध नेटवर्क पिछले करीब 10 वर्षों से सक्रिय था। जांच के दौरान 16 ब्रोकरों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में दिव्यराजसिंह वनराजसिंह चुडासमा, विपुलभाई करसनभाई सिंधव, अरुणभाई महेंद्रभाई कोठारी, दलसुखभाई करसनभाई सिंधव तथा विजयभाई गोविंदभाई देत्रोजा सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 18 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज डीआईजी ने जांच राजकोट ग्रामीण पुलिस को सौंप दी है। आईपीएस अधिकारी एवं एएसपी सिमरन भारद्वाज के पर्यवेक्षण में जांच जारी है, जबकि जेतपुर पुलिस स्टेशन के पीआई डी. परमार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। साथ ही स्थानीय पुलिस की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जा रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे की कोशिशः ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायत की, 2016 व 23 में भी हुआ था ऐसा

    किरावली तहसील के सीकरी चार हिस्सा गांव में कब्रिस्तान की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी किरावली को…

    3, 4 और 5 अक्टूबर को सजेगा 18वां संस्करण, देश-दुनिया के 250 से अधिक प्रदर्शक होंगे शामिल

    अर्जुन रौतेला आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें संस्करण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा…

    Leave a Reply