*भाविप सर्वोदय ने किया थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन*

संस्कृति माह के अंतर्गत हुई विभिन्न प्रतियोगिता

आगरा। भारत विकास परिषद ‘सर्वोदय’ शाखा द्वारा भारत विकास परिषद के संस्कृति माह के अंतर्गत रविवार को वाटरवर्क्स स्थित अतिथि वन पर महिला सदस्यों व बच्चों द्वारा विभिन्न चरणों में रंगोली, थाल सज्जा, पाक कला ,मेहंदी, चित्रकला व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष प्रमोद सिंघल, जिला चेयरमैन धर्मगोपाल, उप चेयरमैन अखिलेश भटनागर, सर्वोदय शाखा के अध्यक्ष अतुल गोयल, सचिव अनूप कुमार, संयोजिका सीमा गोयल, संस्थापक रविंद्र गोयल, पवन कुमार ,वश्याम महेश्वरी ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम की निर्णायक प्रांतीय मार्गदर्शक वंदना अग्रवाल रही। कार्यकम में बच्चो ने रंगोली में ईशाना बंसल, चित्रकला में नायरा गर्ग, मेहंदी प्रतियोगिता में सिल्की अग्रवाल थाल सज्जा में कनिका गर्ग, पाक कला में अंजली गोयल व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में समृद्धि गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सोनाली बंसल, कविता अग्रवाल, अर्चना गोयल, नीरू अग्रवाल, आरती बंसल, मनीषा गोयल, गायत्री गोयल, मधु गुप्ता, अर्चना गोयल, दिव्या अग्रवाल, कल्पना, सिल्की आदि उपस्थित रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    हूल दिवस की तैयारी को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक संपन्न, 30 जून को सिद्धो-कान्हु को दी जाएगी श्रद्धांजलि

    महेशपुर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक में आयोजन को भव्य बनाने पर मंथन, प्रत्येक पंचायत और गांव से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया गया निर्णय। महेशपुर |  आगामी…

    वार्ड पार्षद निभा देवी ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, वार्ड संख्या 11 में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    कैलाशनगर, रेलवे कॉलोनी मोड़ और बागतीपाड़ा सहित पांच बूथों पर शुरू हुआ अभियान, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक। पाकुड़ | संवाददाता पाकुड़…

    Leave a Reply