सिंधी बाजार में 6 दुकानों में लगी भीषण आग

आगरा के सिंधी बाजार में मंगलवार सुबह टोरेंट पावर के बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से दुकानों में आग लग गई। एक के बाद एक 6 दुकाने आग की चपेट में आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे टोरेंट पावर के बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ। बॉक्स में बहुत तेज चिंगारी निकली। चिंगारी से कपड़ों की दुकान में लगी आग- उसके बाद आग अन्य दुकानों में फैल गई। आग ने बगल की बर्तन की दुकान को भी चपेट में ले लिया।

आधे घंटे में देखते ही देखते लगातार 6 दुकानें चपेट में आ गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया आज में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल गया है। लाखों रुपए का नुकसान की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है। कि जब टोरेंट पावर के बॉक्स में शॉर्ट सर्किट हुआ। उसके बाद कॉल सेंटर पर फोन किया। उनसे पूरी बस्ती की लाइट बंद करने को कहा लेकिन टोरेंट पावर की ओर से लाइट काटने में काफी देर की गई।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    चौखटा भारत नगर प्रयागराज अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना

    यह अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और स्तब्ध कर देने वाली घटना है। भारत नगर (चौखटा, प्रयागराज) के रहने वाले लाल जी मिश्र और विवेक मिश्रा के पिताओं पर आज दुखों का…

    Leave a Reply