फतेहपुर सीकरी। ग्राम पंचायत भडकोल के मजरा नगला बंजारा में नाना के घर आये धेवता की एफएस ब्रांच मंडी गुड से निकल रही नहर की नाले में पैर फिसलने से अकाल मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने अथक प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला ।

हादसा शुक्रवार 12 बजे का है।
पृथ्वी पुत्र अशोक ग्राम धमेना थाना शमशाबाद जिला आगरा से अपनी मां सपना देवी के साथ अपने नाना के घर सात माह से रह रहा था। पिता अशोक के भगंदर का ऑपरेशन होने पर आर्थिक स्थिति तंग थी। उधर अशोक जयपुर में मजदूरी का कार्य करता था। नौ वर्षीय पृथ्वी दो-तीन बच्चों को लेकर बाहर खेलने निकला था। दौलताबाद से एक नाला सिंचाई के लिए बना हुआ है, जिसमें केमिकल के पानी गिरने से काफी झाग उत्पन्न हो जाते हैं। झागो के गोलों से खेलने के लिए पृथ्वी किनारे पर बैठा था। पैर फिसलने से पानी में डूबने लगा। उसे देखकर साथ के बच्चे घबरा गए। उन्होंने दौड़कर शोर मचाया। काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गये। बच्चा पानी के बहाव से नहर के नाली में झाड़ियां के बीच फंस गया था ।
बच्चों की डूबने की सूचना पर मृतक पृथ्वी के घर में कोहराम मच गया। ननिहाल से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर दौड़े। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया, सब इंस्पेक्टर अछय राणा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को नाली में उतार दिया। फायर सर्विस को भी सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने तलाशने का कार्य प्रारंभ किया। शाम पांच बजे तक मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी पर लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की बाद पूरा परिवार सन्न रह गया। छोटे भाई देवराज, बहन दामिनी को अब अपने भाई का साथ नहीं मिलेगा। ससुराल वालों को सूचना दी गई। सूचना पर पिता तथा परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही उपरांत आर्थिक मदद दिलाई जाने की घोषणा की।
Updated Video




Subscribe to my channel




