होटल में चल रहा था अय्याशी का खेल, पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजा

राजस्थान के इस होटल में चल रहा था अय्याशी का खेल, पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजा, इसके बाद जो हुआ

राजस्थान में शाहपुरा थाना पुलिस ने हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियां करवाने के आरोप में संचालक सहित दो को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। राजस्थान में शाहपुरा थाना पुलिस ने हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियां करवाने के आरोप में संचालक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक उमेश निठारवाल ने बताया कि क्षेत्र में संचालित होटल-रेस्टोरेंट में अनैतिक कार्य किए जाने की जानकारी मिली थी।

पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

मुखबिर से सूचना मिली की हाईवे स्थित न्यू रजवाड़ा होटल में महिलाओं को लाकर अनैतिक कार्य करवाया जाता है। जयपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद सोमानी के सुपरविजन में टीम गठित की गई।

संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पुलिस ने बोगस ग्राहक बनाकर होटल में भेजा। सूचना की तस्दीक होने पर टीम ने छापा मारा और महिला बुलवाकर अनैतिक कार्य करवाने के आरोप में नरसी मीणा चंदवाजी और रेस्टोरेंट संचालक सुरेश कुमार बागावास अहिरान को गिरफ्तार कर लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी को बंधक बनाकर किया रेप अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मारपीट

कौशांबी में PRD के जवान की शर्मनाक करतूत, दोस्त को शराब पिलाकर उसकी पत्नी को बंधक बनाकर किया रेप अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, मारपीट उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले…

बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियाँ करने वाले कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ दलित समाज के लोगों का गुस्सा थमने का नाम

आगरा:– ..बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियाँ करने वाले कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ दलित समाज के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है..अखिल भारतीय…

Leave a Reply