कमला नगर में आज लगेगी फैशन एंड लाइफ़स्टाइल मेरी सहेली एग्जीबिशन

*कमला नगर में आज लगेगी फैशन एंड लाइफ़स्टाइल मेरी सहेली एग्जीबिशन*

*आगरा, टूंडला, हापुड़ और फिरोजाबाद की 60 घरेलू महिलाएं करेंगी अपने हुनर और शौक का प्रदर्शन*

आगरा। विगत 05 वर्षों से आगरा और आसपास के क्षेत्रों की घरेलू महिलाओं के शौक और हुनर को शानदार प्लेटफार्म प्रदान करने वाली श्रीमती मुक्ता अग्रवाल और श्रीमती पूजा मित्तल द्वारा फैशन और लाइफ स्टाइल पर केंद्रित पांचवीं मेरी सहेली एग्जीबिशन 20 जुलाई, शनिवार को सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कमला नगर स्थित सेलिब्रेशन होटल में लगाई जाएगी।
पूजा और मुक्ता के अनुसार रक्षाबंधन और हरियाली तीज के उपलक्ष्य में इस बार की प्रदर्शनी राखी और तीज स्पेशल रहेगी। प्रदर्शनी में आगरा, टूंडला, हापुड़ और फिरोजाबाद की 60 घरेलू महिलाएं 60 स्टॉल्स पर अपने हुनर और शौक का प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शनी देखने आने वाली महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत गुप्ता (पीएचपी हेल्थ पॉइंट वाले) रहेंगे। वह बूरा खाने से वजन कम करने और डायबिटीज नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
सभी दर्शकों के लिए गेम्स, चाट-पकौड़ी और फन एंटरटेनमेंट के साथ-साथ गिफ्ट और लकी कूपन का भी इंतजाम आयोजकों द्वारा किया गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply