बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित को बीवी ने दी राहत

बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित को बीवी ने दी राहत : अर्चना पांडा ने वापस ली शिकायत, बुलंदशहर पुलिस से कहा- घर का मामला था 


बुलंदशहर : समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने घोषणा की है कि उनके पारिवारिक विवाद का समाधान हो गया है। यह घोषणा तब आई जब एक दिन पहले उनकी पत्नी अर्चना पांडा ने अपने सौतेले बेटे सार्थक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अर्चना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर अपनी जान को खतरा बताया था, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया था।

गुड्डू पंडित का बयान

गुड्डू पंडित ने अपने बयान में कहा, “झगड़े सभी परिवारों में होते हैं, लेकिन उनका समाधान भी होता है। इसी क्रम में अर्चना पांडा ने समझौता पत्र पुलिस को दिया है।” उन्होंने इस मामले को अपना पारिवारिक मामला बताते हुए जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अर्चना के विरुद्ध अभद्र या अनर्गल टिप्पणी न करे। गुड्डू पंडित ने अपने बयान में आगे कहा, “मेरा परिवार मेरा सम्मान है और जनता मेरा हृदय। मैं सदैव अपनी जनता के हित में और जनता के लिए कार्य करता रहूंगा।”

अर्चना का गंभीर आरोप

यह समझौता एक दिन पहले की गंभीर घटना के बाद हुआ है। बीते दिनों गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडा ने अपने सौतेले बेटे सार्थक शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी जान को खतरा बताया था और कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई थी।

अर्चना पंडित ने जारी किया था वीडियो

आपको बता दें कि पूर्व विधायक पति गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पंडित पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया था। उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपने जान को खतरा बताया और कार्रवाई की मांग की थी। अर्चना पंडित ने बताया कि बुधवार शाम को जब वह अपने घर में थीं, तभी एक युवक दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया। अर्चना ने आरोप लगाया कि उस युवक को उनके सुरक्षाकर्मियों का सहयोग मिला। अर्चना पंडित ने फेसबुक लाइव वीडियो में बताया कि वह गाड़ी के अंदर बैठी हुई थीं और एसएसपी आवास के बाहर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें धमकाने के लिए उनके पति गुड्डू पंडित भी वहां आ गए थे।

इन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुड्डू पंडित को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की थी। पहली पत्नी के बेटे सार्थक को भी हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने अर्चना पंडित की तहरीर के आधार पर सार्थक समेत अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 191, 115, और 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

कौन है अर्चना पंडित

अर्चना पंडित समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्होंने 2023 में बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सपा के बैनर तले चुनाव लड़ा था और भाजपा प्रत्याशी हिमांशु मित्तल की पत्नी से हारकर दूसरे स्थान पर रही थीं।

अर्चना पंडित के पति गुड्डू पंडित

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने 2007 और 2012 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को हराया था। 2019 में वह बसपा के टिकट पर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पहली पत्नी काजल शर्मा ने 2014 में अलीगढ़ लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply