देशभक्ति मय हुई फतेहपुर सीकरी, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश 

देशभक्ति मय हुई फतेहपुर सीकरी, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस साल पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर सभी सरकारी दफ्तर व संस्थान, स्कूलों और कॉलेजों में कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसी कड़ी में अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को मनाया जा रहा है।


हर घर तिरंगा’ आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 78वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।


नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रमों की कड़ी में पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी कि नगर पालिका परिषद में ‘हर घर तिरंगा रैली’ का आयोजन हुआ। तिरंगा रैली को पूर्व पालिका अध्यक्ष व वर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इस्लाम व पालिकाअध्यक्ष शवनम मोहम्मद इस्लाम ने देश भक्ति के नारों के साथ मटोली राम की बगीची से शुरू कर बाजार मे होते हुए महात्मा गाँधी जी की पर्तिमा पर माला अर्पण कर समापन किया। इस रैली में सेकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया बारिश होने के बाबाज़ुद् सभी लोग देश भक्तिमय होकर रैली निकालते रहे। माननीय मोहम्मद इस्लाम ने सभी सभासद व कस्बा बसियों को हर घर तिरंगा लहराने के लिए कहा। इस मौके पर सभी सभासद नगर पालिका स्टाफ, स्टूडेंट, क्षेत्रीय जनता आदि ने मिलकर हिस्सा लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के सुमल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपए भ्रष्टाचार प्रकरण में सामिल+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सुमुल डेयरी के कथित 1000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार प्रकरण में दोषी निदेशकों को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग सूरत,…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अडाजन विस्तार में भयंकर आग दस से अधिक दमकल******

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट सूरत के अडाजन क्षेत्र में भीषण आग, 15 से अधिक वाहन जलकर खाक सूरत, 18 जून : सूरत शहर के अडाजन क्षेत्र में…

    Leave a Reply