हॉकी के जादूगर खिलाडी स्व• मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर हापुड़ जनपद में खेल प्रतियोगिता का आयोजित

हॉकी के जादूगर खिलाडी स्व• मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर हापुड़ जनपद में खेल प्रतियोगिता का आयोजित

 

 

खेल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा हुई प्रतियोगिता आयोजित

 

 

 

हापुड: उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा हाकी के महान जादूगर स्व० मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस को खेल पर्व के रूप में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के सौजन्य से मनाये जाने के उपलक्ष्य में दिनांक 28 अगस्त 2024 को बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता तथा दिनांक 29 अगस्त 2024 को 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की हाकी प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा कराया गया, बालिका खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाट्न मुख्य अतिथि राजेन्द्र कुमार, डारेक्टर देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल हापुड़ के द्वारा किया गया बालिका खो-खो प्रतियोगिता में 06 टीमों ने भाग लिया, जिसमें डी०एम०स्पोर्ट्स अकैदमी गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ की टीम विजेता एवं डी०एम० पब्लिक स्कूल हापुड़ की टीम उपविजेता रही।हाकी प्रतियोगिता का उद्घाट्न मुख्य अतिथि ओलंपिक एसोसियेशन हापुड़ के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के द्वारा किया गया। हाकी प्रतियोगिता में 06 टीमों ने भाग लिया, जिसमें एल०एन० स्पोर्ट्स क्लब हापुड़ टीम विजेता एवं एल० एन० पब्लिक स्कूल हापुड़ टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिताओं के विजेता, उपविजेता टीमों को हिमांशु गौतम, मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया। प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में तनवीर, ललित सिंह यशवीर तोमर, नवीन सिह त्यागी, युधिष्ठर यादव, अशोक चौधरी, नवीन चौधरी ,रविंद्र कुमार गार्गी, प्रांजल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रमों की समाप्ति पर मधु अवस्थी उप क्रीड़ाधिकारी, हापुड द्वारा मुख्य अतिथि एवं आये हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    नगर पंचायत किरावली मे चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया ध्वजारोहण

    किरावली। नगर पंचायत किरावली परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने…

    Leave a Reply