27 को हल्दी, 28 को गौरा पूजन, जनकपुरी में सियाराम के जयकारों की गूंज

अर्जुन रौतेला (संवादाता) आगरा। जनकपुरी महोत्सव के मंगल कार्यक्रम 27 सितम्बर से हल्दी व मेहंदी उत्सव के साथ प्रारम्भ होंगे। इससे पूर्व 26 सितम्बर को बैंड बाजों संग मिथिला नरेश राजा जनक शाम 4 बजे सियाराम के विवाह के लिए मंत्रण निकालेंगे। जो पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए जनकपुरी कार्यालय पहुंचेगी। यह जानकारी आज जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम पत्रिता (आमंत्रण पत्र) विमोचन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने दी।

अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी,हेमन्त भोजवानी, अनुराग उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्दी व मेहंदी कार्यक्रम लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में दोपहर 12 से 3 बजे तक होगा।

28 सितम्बर को साकेत कालोनी से बैंडबाजों के साथ शाम 4 बजे सीता जी का डोला गौरा पूजन के लिए क्षेत्र में भ्रमण करते हुए भूतनाथ जी की बगीची गोविन्द नगर पहुंचेगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री मुनैन्द्र जादौन, निशांत चतुर्वेदी, प्रमोद सिंह, राहुल सागर, मनोज वर्मा, सचिन गर्ग, संजय अग्रवाल, दिलीप खंडेलवाल, सतीश शर्मा, विवेक शर्मा, सौरभ वर्मा आदि उपस्थित थे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    रक्तदान से बढ़कर कोई मानव सेवा नहीं : मंजू गुप्ता

    अर्जुन रौतेला आगरा। वैदिक ज्ञान विज्ञान संस्थान, आगरा के तत्वावधान में कमला नगर स्थित लोकहितम ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के सदस्यों एवं रक्तवीरों…

    अगले महीने क्या होगा महंगा

    तेल-साबुन से लेकर बिस्किट-ब्रेड तक अगले महीने हो सकते हैं महंगे,जानें किन कंपनियों ने दिए वृध्दि के संकेत नई दिल्ली।तेल,साबुन से लेकर बिस्किट-ब्रेड तक अगले महीने से महंगे हो सकते…

    Leave a Reply