बहराइच *वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान में मरी माता मंदिर परिसर सरयू घाट की हुई सफाई *मनोज त्रिपाठी.

23 सितम्बर। शासन के निर्देश पर 02 अक्टूबर 2024 तक संचालित हो रहे विशेष सफाई अभियान के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी के कुशल नेतृत्व में वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में चलाये गये ’’स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान अन्तर्गत मरी माता मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर की स्वच्छता, सरयू घाट की साफ-सफाई, सरयू स्वच्छता शपथ एवं सरयू आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर परिसर एवं सरयू घाट की सफाई की गयी। इसके उपरान्त सरयू आरती का भी आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के साथ-साथ आम-जनमानस ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में सरयू स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी। सफाई अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी, बहराइच अजीत प्रताप सिंह, फाउण्डर-प्रकृति परिवार पंथ फाउण्डेशन, बहराइच के अर्चित मिश्रा, वन विभाग के कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply