महारानी माधवी व महाराजा अग्रसेन संग महिलाओं ने रचाई मेंहदी

*महारानी माधवी व महाराजा अग्रसेन संग महिलाओं ने रचाई मेंहदी*

*सोलह श्रंगार कर मेहंदी उत्सव महिलाओं ने लिया भाग*

आगरा। अग्रबन्धु समन्वय समिति की सदस्याओं ने मंगल गीत गाए और उत्सवी गीतों पर नृत्य कर मेहंदी उत्सव मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इसके उपरान्त सभी महिलाओं ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई।मुख्य संरक्षक मधुबाला अग्रवाल ने बताया कि सोलह श्रंगार कर सभी महिलाएं में मेहंदी उत्सव में शामिल हुई। आज गणेशराम नागर स्कूल बल्केश्वर महादेव महादेव मंदिर से अग्रसेन शोभायात्रा में हज़ारो की संख्या में बल्केश्वर क्षेत्र के वैश्य समाज के लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा विभिन्न कॉलोनियों में होते हुए वाटरवर्क्स स्थित अग्रवन में पहुंचेगी। शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

 

महाराजा अग्रसेन प्रेमचंद बंसल व महारानी पुष्पा रानी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है जो बल्केश्वर के अग्रसेन जयंती महोत्सव में महाराजा अग्रसेन व महारानी माधवी बनने का मौका मिला। घर का हर सदस्य उत्साहित है और तैयारियों में जुटा है। गणेश स्तुति के बाद मंगल गीतों के साथ मेहंदी के गीतों पर नृत्य कर खूब झूमी महिलाएं। संचालन नूतन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला इकाई की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल, रितु गोयल, आशा अग्रवाल, बेबी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, दीक्षा सिंघल, आरती अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, वीके अग्रवाल, संतोष कुमार गोयल, रमन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, गौरव बंसल आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गेस सिलेंडरों के लिए जनता लाइनों में होटल और रेस्टोरेंट पर ताले लगाने की नौबत आखिर सरकार चुप कीव है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गैस सिलेंडर की लाइनों में जनता, होटल-रेस्टोरेंट्स पर तालें.चारों तरफ हाहाकार ) आज रसोई गैस की किल्लत से पूरे देश में हाहाकार…

    बहराइच *बिना रजिस्ट्रेशन वाला अवैध रूप से चल रहा अमर क्लीनिक को किया गया सील *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच नगर में अवैध रूप से रायपुर राजा में चल रहे अमर क्लीनिक पर प्रशासन द्वारा अवैध क्लीनिक को सील करने की की गई कारवाई, स्थानीय लोगों ने जिला अधिकारी…

    Leave a Reply