किसानों की धान समस्या को लेकर जेडीयू नेत्री शालनी सिंह पटेल ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

अर्जुन रौतेला संवादाता। जनपद बांदा के जिन-जिन ग्राम पंचायतो में धान की फसल होती है उन सभी ग्राम पंचायतो में खैरा माहू व नरैनी क्षेत्र में धान में कीड़े लग जाने के कारण जहां किसानों की उपज 4 कुंतल होती थी वही कीड़े लग जाने के कारण दो ही कुंतल धान की उपज किसानों को मिल रही है जैसे बबेरू तहसील गांव बड़ागांव,शिव, कोर्रम, पल्हरी, मवई समेत अन्य गांव में कई दर्जनों किसानों के धान की फसलों में खैरा रोग हो जाने से किसान की फसल बर्बाद हो गई है किसानों की समस्या को लेकर गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष शालनी सिंह पटेल ने मंडला आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है और किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।बता दे की देश का अन्यदाता कहें जाने वाला किसान अपनी बर्बाद फसल को लेकर परेशान हैं जिन स्थानों पर किसानों की धान खराब हुई है संबंधित लेखपालों की एक टीम गठित कर इसकी समुचित जांच करवाकर किसानों के धान का मुआवजा किसानों को दिए जाने की मांग जेडीयू नेत्री ने की है।

बताया गया की बुंदेलखंड में किसान आए दिन मौत को गले लगा रहा है बुंदेलखंड में किसानों का एकमात्र साधन है कृषि जब फसलो की उपज किसानों को सही नहीं मिलती है किसान कर्ज लेकर के खाद ,बीज भी खरीदता है जब फसल की उपज अच्छी नहीं होती किसानो को कर्ज भी वापस करना होता है लेकिन जब किसान कर्ज अदा करने पर असमर्थ होता है तो सिर्फ और सिर्फ किसान मौत को गले लगाता है।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली के पावन पर्व पर संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रंग पर्व होली महोस्छव धूम धाम से मनाया गया गुरु वार को संध्या 7 बजे से रंगस्छोब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सनातन धर्म के सभी…

    बहराइच * मेडिकल कॉलेज का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

    आज 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बहराइच के…

    Leave a Reply