रात्रि में किया हापुड़ डीएम ने रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण,डीएम के निरीक्षक को देख मची खलबली

रात्रि में किया हापुड़ डीएम ने रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण,डीएम के निरीक्षक को देख मची खलबली

 

जरूरतमंदों को किए गए कंबल वितरित: श्रीमती प्रेरणा शर्मा,संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, शासन की नीति के अनुसार रैन बसेरो को बनाए जन उपयोगी: जिलाधिकारी

 

हापुड़: बीती रात्रि हापुड़ डीएम श्रीमती प्रेरणा शर्मा द्वारा रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु रैन बसेरो में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को निर्देश दिए । डीएम द्वारा रेन बसेरे एवं आसपास जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण भी किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए की शासन की नीति के अनुसार रेन बसेरों को जन उपयोगी बनाया जाए तथा शहर के मुख्य चौराहे पर प्रतिदिन ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मांशा के अनुरूप प्रत्येक जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण अवश्य किया जाए तथा जनपद के सभी रैन बसेरो में ठंड से बचाव हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से व्यवस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

    किरावली नगर पंचायत बोर्ड बैठक में 5.5 करोड़ के विकास प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किरावली। नगर पंचायत किरावली की बोर्ड बैठक सोमवार, 7 सितंबर 2026 को नगर पंचायत कार्यालय में…

    Leave a Reply