दलितों की नगरी में बड़ा बदलाव, हाथी का दामन छोड़ केतली थामी

अर्जुन रौतेला। उत्तर प्रदेश के राजनीति में दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा के कद्दावर बसपाइयों ने यह कहते हुए बसपा छोड़कर आजाद समाज पार्टी ( कांशीराम ) की सदस्यता ली क्योंकि मान्यवर कांशीराम एवं बाबा साहब की नीतियों से भटक चुकी पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की पार्टी बसपा दलित, पिछड़ों, गरीबों, महिलाओं, किसानों, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर जमीनी स्तर पर अथवा बूथ स्तर पर कोई कार्य नहीं कर रही है, जिससे दलितों एवं पिछड़ों पर लगातार अत्याचार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में केवल नगीना सांसद एड. चंद्र शेखर आज़ाद की आवाज ही जोर शोर से गूंज रही है, वहीं बहुजन समाज के सच्चे नेता बनकर उभरे हैं।

आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) आगरा के तत्वधान में नगीना संसद एड० चन्द्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष की रीति व नीति से प्रभावित होकर बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी व अन्य राजनैतिक दलों को छोड़कर सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर इं० शशांक बौद्ध जिलाध्यक्ष, विक्की आजाद ( मण्डल अध्यक्ष ), सविता सिंह प्रदेश सचिव, श्याम प्रकाश बोधी प्रदेश संगठन मंत्री, रामगोपाल प्रदेश संगठन मंत्री, मुकेश जाटव प्रदेश सचिव, अनिल कर्दम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रामपाल नेताजी मण्डल उपाध्यक्ष, राजू अंसारी, आकाश त्रिवेदी, अर्जुन दिवाकर, तोती आजाद एवं सतीश संगम, एड० योगेश गौतम, सोनू निगम एवं रंजीत सोनी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

सदस्यता लेने वाले संतोष आनन्द (पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा), सौरभ दयाल, विरेन्द्र कुमार वीरू, लाखन सिंह चक, डॉ० मनोज राजपूत, एड० शानू मोहम्मद, डॉ० रविन्द्र बघेल, लक्ष्मी नारायन, देवी सिंह जाटव, महाराज सिंह वर्मा, मोहम्मद जाहिद, डॉ० रिंकू, सफीक भाई, आकाश दिवाकर, भगवान दास सागर, विनोद कुमार डेनी, जितेन्द्र मणिक, बलवीर जाटव, मुकेश हितकारी, मोहन बघेल, जगमोहन जाटव, लल्लाबाबू, रामरूप बघेल एवं बन्टी बघेल, एडवोकेट सानू मोहम्मद, संजय कुशवाहा, प्रहलाद सिंह बघेल, सलीम खान, नेत्रपाल सविता, ओमेंद्र पाल दिवाकर, जगमोहन, रिंकू कुमार, सोनू बघेल, ज़र जोधन सिंह बघेल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ली।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply