सैनिक थीम पर आधारित वैश्विक रेस्टोरेंट बाईसी ब्रिगेड के उद्घाटन

अर्जुन रौतेला संवादाता। आगरा में जनमानस को व्यवसाय के माध्यम से समाज सेवा हेतु एक नई दिशा देने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल का प्रयास किया जा रहा है। मौक़ा था सैनिक थीम पर आधारित वैश्विक रेस्टोरेंट बाईसी ब्रिगेड के उद्घाटन का जो एन एच 19 कैलाश मोड़, सिकंदरा पर स्थित है।

होटल के रूप में सृजित “बाईसी ब्रिगेड” भारत वर्ष में एक अनूठा प्रयास है। यह एक होटल होने के साथ दुर्लभ वस्तुओं का संग्रहालय है तथा युवाओं को राष्ट्र भक्ति और जीवन में कुछ कर गुज़रने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

होटल को पूर्ण रूप से सैन्य इकाइयों के अनुरूप साज-सज्जा दी गई है। जिसमें ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल, सैन्य तोपखीना, सैना के मोर्चे, पुराने कैमरे, भारतीय रियासतों के दुर्लभ सिक्के को अवलोकनार्थ बख़ूबी दर्शाया गया है तथा समाज के प्रेरणास्रोत महापुरुषों की तस्वीर इत्यादि प्रदर्शित की गई है।

बाईसी ब्रिगेड का उद्देश्य के प्रतिभावान युवाओं और लोगों का समय समय पर सम्मानित करना और जीवन में कुछ कर गुज़रने के लिए प्रेरणा देना है।

बाईसी ब्रिगेड का उद्घाटन पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेना के जनरल, ब्रिगेडियर ओ के साथ ब्रिगेडियर कर्नल के साथ समाज के हर वर्ग वर्ग के लोग तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 88688 68461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply