जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के नेतृत्व में मनाई नेताजी की जयंती

अर्जुन रौतेला संवादाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय क्वार्सी अलीगढ पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर सहित संघठन के पदाधिकारियों, बरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओ ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने स्वतंत्रता के महानायक नेताजी की जयंती की सभी को बधाई देते हुये कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई के लिए आजाद हिन्द फ़ौज नाम से सेना तैयार की, उस समय यह बहुत बड़ी बात थी। वे महान क्रांतिकारी थे, उन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश वर्तमान केंद्र एवं प्रदेश सरकारों ने देश को आजाद करने वाले महान क्रांतिकारी नेताओं के विचारों को भुला दिया है। उन्होंने युवाओं से “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के नारे को अमर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी के देशप्रेम को आत्मसात करने का आह्वान किया । श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से ज़िला उपाध्यक्ष शान मियां, ज़िला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. बादशाह खान, प्रदेश सचिव आचार्य पूरनमल प्रजापति,वरिष्ठ नेता एवं इगलास विधानसभा प्रभारी देवेंद्र प्रधान, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सरदार करतार सिंह, जिला उपाध्यक्ष जैकी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राधे कृष्ण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आईपी कश्यप, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव तस्सवुर जमाल, संजय प्रजापति, विकास धनगर इत्यादि नेताओं के साथ-साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं…

    रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित…

    Leave a Reply