समाजवादियों ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र को किया नमन

अर्जुन रौतेला संवादाता। आज 22 जनवरी 2025 को समाजवादी पार्टी कार्यालय, क्वार्सी, अलीगढ़ पर दोपहर 1:30 बजे ज़िला उपाध्यक्ष शान मियां की अध्यक्षता में समाजवादी चिंतक एवं पुरोधा “छोटे लोहिया” स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक को तमाम वक्ताओं ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए छोटे लोहिया के समाजवादी विचारों एवं सादगी भरे सिद्धांतों को याद किया और हम समाजवादी लोग उनके दिखाए हुए रास्तों एवं सिद्धांतों पर संकल्प लेकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


इस बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर कृपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अंसारी साहब, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव नीतू शर्मा, इगलास विधानसभा के प्रभारी देवेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह प्रजापति, ज़िला उपाध्यक्ष आई.पी.कश्यप, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष शहज़ाद अल्वी, पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी पंकज यादव, ज़िला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी विकास धनगर, महानगर उपाध्यक्ष राकेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष सलामुद्दीन अब्बासी आदि नेताओं के साथ साथ अन्य कार्यकर्त्ता मौजूद रहे!

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    30 जून को एत्मादपुर के मॉडल स्कूल में मनाई जाएगी लोकमाता की जयंती

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रदीप होटल एत्मादपुर में पत्रकार वार्ता में 30 जून को मॉडल ग्राउंड एत्मादपुर में होने वाली 301वीं…

    रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित…

    Leave a Reply