घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी

आगरा:– खंदौली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को पास के ही दूसरे गांव का युवक अगवा कर ले गया। जंगल में मंदिर के पास ले जाकर झाड़ियों में उससे दरिंदगी की। मासूम के रोने की आवाज सुनकर मंदिर से साधु और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आरोपी की जमकर धुनाई कर उसे पुलिस को सौंपा गया है। उसको गांव में घुमाया गया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है।

 

थाना क्षेत्र के एक गांव में विशेष समुदाय के ऑटो चालक की पांच वर्षीय बच्ची शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। मां घर के अंदर काम कर रही थी। वहां से निकल रहा युवक मासूम को अकेला देख उसे मुंह दबाकर उठाकर ले गया। इधर काफी देर तक गली में मासूम के न दिखने पर परिवार में हडकंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मासूम को खोजने में जुट गए। इस बीच गांव के बाहर मंदिर के पास गड्ढे से मासूम के रोने की आवाज सुनकर साधु व ग्रामीण वहां पहुंचे। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भागने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई लगा दी। ग्रामीणों ने आरोपी को गांव में घुमाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा, गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक खंदौली राकेश कुमार चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मनमोहन सिंह बघेल (26) पुत्र हुकुम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    Leave a Reply