सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन विस्तार के निवासियों को सार्वजनिक जानकारी कार्यकर्ता श्री सरफराज इकबाल घास वाला

:

सेंट्रल जोन की सफाई व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक जानकारी

पिछले कुछ दिनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जोन के कुछ क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाले वाहनों के ड्राइवरों और कॉन्ट्रैक्टर के बीच मतभेद के कारण नियमित घरेलू कचरे का निपटान नहीं हो पा रहा है। इसके चलते स्थानीय नागरिकों को असुविधा हो रही है और कुछ गलियों, मोहल्लों एवं सड़कों पर कचरे के ढेर दिखाई दे रहे हैं।

इस विषय में सेंट्रल जोन स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी हेल्थ ऑफिसर श्री गरासिया साहब तथा संबंधित वार्ड के एस.आई./एस.एस.आई. सहित अन्य अधिकारी समाधान हेतु लगातार प्रयासरत हैं। यह भी आश्वासन प्राप्त हुआ है कि यह समस्या आगामी दिनों में पूरी तरह सुलझा ली जाएगी और सभी कार्य नियमित रूप से फिर से शुरू हो जाएंगे।

स्वच्छता और जनहित को ध्यान में रखते हुए, सेंट्रल जोन के सामाजिक अग्रणियों, स्थानीय नागरिकों, माताओं और बहनों से नम्र निवेदन है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रम फैलाने वाले तत्वों की बातों में न आएं। कृपया थोड़ा धैर्य रखें – स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारी और सफाईकर्मी आपकी सेवा में निरंतर कार्यरत हैं और रहेंगे।

यदि आपको कोई समस्या, शिकायत या सुझाव हो तो आप निकटतम स्वास्थ्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आपका विश्वासी
सरफराज इकबाल घासवाला
युवा सामाजिक कार्यकर्ता
79900 ५७९२
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply