बहराइच *भारतीय किसान परिषद द्वारा उर्वरक की अनुपलब्धता पर रोष, किसानों ने एसडीएम नानपारा को दिया ज्ञापन *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 8 अगस्त , भारतीय किसान परिषद के पदाधिकारियों ने आज बैठक कर तहसील नानपारा व मिहींपुरवा में रसायनिक उर्वरक की अनुपलब्धता पर चिंता जताई और उपजिलाधिकारी नानपारा को सामूहिक ज्ञापन देकर किसानों को तात्कालिक मांग के अनुरूप नीयत दर पर खाद न उपलब्ध कराए जाने पर प्रशासन के विरुद्ध जन आंदोलन चलाए जाने की बात कही।

ज्ञापन देने वालों में संगठन प्राधिकारियों के अलावा अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
नानपारा शिवालय बाग स्थित संगठन कार्यालय पर उपस्थित किसान व संगठन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक किसान परिषद पर्यावरण विद संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील व जनपद के गांवों में रसायनिक उर्वरकों यूरिया , डी ए पी,
सुपर फॉस्फेट , पोटाश आदि उर्वरकों की फुटकर विक्रेताओं द्वारा लगातार काला बाजारी की जा रही है उपलब्ध खाद की नेपाल तक में भी तस्करी की जा रही है तथा विभागीय मिली भगत से धड़ल्ले से दोगुने से तिगुने मूल्य पर खाद की बिक्री की जा रही है किसान दिन दिन भर उर्वरक विक्रय केंद्रों पर खड़े रहते है लेकिन उन्हें खाद न देकर दुर्व्यवहार कर भगा दिया जाता है इसको लेकर किसान आक्रोशित भी है लेकिन प्रशासन स्वहित में जानबूझकर इन सब बातों की अनदेखी कर रहा हैं।
किसान नेता सरदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि गांवों में समय पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है किसान दर दर भटक रहा है। समय पर खाद न मिलने पर इनके फसल उत्पादन पर भी असर पड़ेगा।
प्रशासन जानबूझ कर किसानों की दुर्दशा करवाने पर लगा हुआ है।
किसान नेता महेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि यदि किसानों को नीयत दर पर लगातार खाद न उपलब्ध कराया गया तो तहसील समेत पूरे जिले में प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
बैठक का संचालन किसान नेता चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विद अशोक तिवारी ने किया।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता सरदार परमजीत सिंह ने किया।
आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से अजीत बाल्मिकी , गोपाल विश्वकर्मा , रंगीलाल आर्य , पर्यावरण विद गणेश सिंह एडवोकेट , राम गोपाल तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
बैठक सम्पन्न होने के पश्चात पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी नानपारा को ज्ञापन भी सौंपा।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply