अर्जुन रौतेला आगरा। रक्षाबंधन के पावन त्योहार पर राष्ट्रीय संस्था सेवा भारती से जुड़ी बहनों ने जनकपुरी महोत्सव समिति के कमला नगर स्थित कार्यालय पर शनिवार शाम पहुँचकर प्रभु सियाराम के विवाह की तैयारी में जुटे जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों के हाथों पर रक्षा सूत्र बाँधकर उनका हौसला बढ़ाया।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स), महामंत्री उमेश कंसल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने जनकपुरी समिति की ओर से बहनों को उपहार, मिठाई और शगुन के लिफाफे देकर उनका आभार जताया।
सबने प्रतिदिन शाम को होने वाली प्रभु राम की आरती में मनोयोग और भक्ति भाव से सहभागिता की।

इस दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति से नवल किशोर शर्मा, भरत महाजन, गोपालदास बंसल, राहुल मित्तल, महेश चंद्र अग्रवाल, माधव प्रसाद अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, प्रवीण मित्तल, रैलेश अग्रवाल, रमाकांत अग्रवाल, स्वदेश विकल, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, सीताराम अग्रवाल, वरुण कुमार जैन, संजीव शर्मा, पवन अग्रवाल, अशोक गोयल, दिनेश कुमार, मनीष बंसल, कंचन वर्मा, डॉ. रुचि गर्ग, चारू गर्ग, सोनिया शर्मा, शालू, राधा मित्तल, नीतू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, साधना वर्मा और विजय गोयल तथा सेवा भारती से विभाग मंत्री अरुण कुमार गर्ग, प्रांत स्वावलंबन प्रमुख बलवीर सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह और मात्र छाया प्रमुख सुरेश जी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
अन्य खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





