आगरा की बेटी शबाना खंडेलवाल का बाबा बागेश्वर पर व्यंग्य

अर्जुन रौतेला आगरा। बाबा बागेश्वर के हालिया बयान पर शहरवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं। इस संदर्भ में शबाना खंडेलवाल ने एक व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा—”अरे वाह बाबा, आपने तो हमारे पूरे शहर को ही पागल कह डाला। अगर हम पागल हैं तो फिर आपको आगरा बुलाने की क्या ज़रूरत थी? आपको मालूम होना चाहिए कि आगरा केवल पागलखाने के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह ब्रज की नगरी है, हमारे कान्हा की नगरी है, नज़ीर अकबराबादी की नगरी है, महादेव का साया यहाँ चारों ओर है। यह मोहब्बत और इतिहास की धरती है। मगर अफसोस, आपको सिर्फ़ पागलखाना ही याद रहा।”

शबाना खंडेलवाल ने आगे कहा— आसाराम बापू ने भी एक बार तिहाड़ जेल जाने की इच्छा जताई थी, और भगवान ने ‘तथास्तु’ कह दिया। फिर सालों तक वहीं रहना पड़ा। इच्छाएँ सोच-समझकर माँगनी चाहिए। आप तो सीधे हनुमान जी से संपर्क रखते हैं, कॉल लगाते हैं, प्रशासन की क्या हैसियत कि आपको रोक सके। लेकिन शायद आगरा नगरी ही नहीं चाहती कि आपकी कथा यहाँ हो। आप वही हैं ना जिन्होंने प्रयागराज में 300 लोगों की मौत पर दुख प्रकट करने के बजाय कहा कि उनकी ‘मुक्ति’ हो गई। बाबा, बोलते समय ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि कभी-कभी दिल की इच्छाएँ पूरी हो जाती हैं।”

अंत में उन्होंने राधे-राधे कहकर अपनी बात समाप्त की।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply