जनकपुरी में प्रवेश के लिए सज रहे आकर्षक द्वार, महोत्सव में मदद के लिए लगवाएँ अपने इश्तिहार

अर्जुन रौतेला आगरा। श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति द्वारा कमला नगर में आयोजित होने जा रहे विशाल एवं भव्य जनकपुरी महोत्सव को सफल और सार्थक बनाने के लिए कमला नगर के हर ब्लॉक से सक्रिय और प्रतिष्ठित लोग निरंतर जोड़े जा रहे हैं।


इस क्रम में रविवार को बी- ब्लॉक स्थित जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय पर समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने नये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उनका माला पहनाकर स्वागत किया।
चंद्र ग्रहण के कारण प्रभु राम की प्रतिदिन शाम को होने वाली आरती का कार्यक्रम भी दोपहर में ही इसी स्वागत समारोह के दौरान किया गया। सबने मिलकर जय सियाराम के जयकारे लगाए और जनकपुरी को ऐतिहासिक, भव्य, अकल्पनीय और बेहतरीन बनाने के लिए संकल्प व्यक्त किया।


इस दौरान संरक्षक राकेश मंगल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल बैंक, विधि प्रकोष्ठ संयोजक दीपक माहेश्वरी एडवोकेट, प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी अनिल अग्रवाल एडवोकेट, पत्रिका प्रकाशन प्रभारी विजय गोयल, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मनीष बंसल, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बीपी शाक्य, संजीव शर्मा, दिनेश, पवन अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नये पदाधिकारियों में यह रहे शामिल
नये पदाधिकारियों में मंत्री के पद पर सौरभ पाठक, मंजीत सिंह यादव, राहुल तिवारी और कार्तिक सेठ चुने गए, वहीं उप मंत्री के पद पर राहुल शाक्य और आकाश गौतम चुने गए।


प्रवेश द्वारों और दुकानों की इन्हें मिली जिम्मेदारी
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव में कमला नगर क्षेत्र के सभी मार्गों पर सुंदर सजावट करते हुए भव्य एवं आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। जनकपुरी भ्रमण करने वाले लाखों भक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खाद्य सामग्री सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी लगाई जा रही हैं।
प्रवेश द्वारों पर अपने प्रतिष्ठान या पेशे का विज्ञापन करने के इच्छुक लोग समिति के संरक्षक राकेश मंगल (मारुति बिल्डर) से 98370 90640 या संरक्षक नरेंद्र बंसल चाँदी वालों से 9319104662 पर संपर्क कर सकते हैं।


मिथिला नगरी के विभिन्न मार्गों पर लगने वाली दुकानों के पंजीकरण के लिए इच्छुक लोग समिति के महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल से 9837327402 या संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल से 9759685580 पर संपर्क कर सकते हैं।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस सर्वेलेंस टीम के द्वारा होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव स्थित एक मकान पर छापा मारकर वियर की बोतलों के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश के सूरत शहर में पांडेसरा पुलिस स्टेशन के सर्विलेंस टीम ने होली के रंग में भंग डालते हुए बमरोली गांव के…

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    Leave a Reply