प्राचीन भारतीय लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोकगीतों को पुनः जीवंत करने हेतु एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

जावरा रतलाम समाचार
मध्यप्रदेश
दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को प्राचीन भारतीय लोकसंस्कृति, परंपराओं और लोकगीतों को पुनः जीवंत करने हेतु एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र 3, वार्ड क्रमांक 57 के लोकप्रिय पार्षद श्री सुरेश टाकालकर जी एवं वार्ड क्रमांक 56 के पार्षद श्री गजानन गावड़े जी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारी लोककला और लोकसंगीत की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखना था।

कार्यक्रम का आयोजन श्री नरहरगुरु वैदिकाश्रम, रामबाग, इंदौर में किया गया, जहाँ वातावरण लोकसंगीत की मधुरता से गूंज उठा। विशेष आकर्षण के रूप में “सांझी गीत एवं गुलाबाई गीत प्रतियोगिता” का आयोजन हुआ, जिसने श्रोताओं को लोकसंस्कृति की सुगंध से सराबोर कर दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सांझी गीत में रीना राठौर और उनकी टीम में प्रस्तुति दी

इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को पुरस्कृत किया गया। सांझी गीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रीना राठौर व उनकी टीम को ट्रॉफी के रूप में प्राप्त हुआ, जिसने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोकसंस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का अद्भुत प्रयास सिद्ध हुआ। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों से लोक संगीत व परंपराओं को जीवित रखा जा सकता है इस प्रकार का समय संकल्प लिया

रिपोर्टर
श्याम राठौर
जावरा जिला रतलाम
मध्यप्रदेश

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    Leave a Reply