पश्चिम पुरी, सिकंदरा स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया

पश्चिम पुरी, सिकंदरा स्थित बोस्टन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक श्री पृथ्वीराज सिंह चाहर ने भारत के महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी.रमन के चित्र पर माल्यार्पण पर किया। प्रदर्शनी में कक्षा-पी.जी. से 11वीं तक के विद्यार्थियों ने सहभागिता दिखाई। जिसमें पी. जी. से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने नॉन वर्किंग तथा कक्षा 6से ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में वॉटर रॉकेट, वॉटर पोलूशन कंट्रोल मॉडल, मार्स रोवर, मींस ऑफ ट्रांसपोर्ट मॉडल, मोटर बोट, एक्स्क्रेटरी सिस्टम, पार्ट्स ऑफ प्लांट, ट्रैफिक लाइट , फायर अलार्म आदि मॉडल आकर्षण के केंद्र रहे।

इस वृहद कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभागाध्यक्ष श्रीमती क्रांति यादव एवं संपूर्ण विज्ञान संकाय के अध्यापकों की देखरेख में किया गया। जिसमें विशेष योगदान श्री सतीश सिकरवार, एवं टी. एस. सिद्दीकी का रहा , साथ ही सभी शिक्षको का भी सहयोग रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती राजरानी सिंह ने सभी सहभागियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं प्रगतिशील रहने की शुभकामनाएं दी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    न्यूज़ हेडलाइन: सूरत रेलवे स्टेशन पर आफत की बारिश, परिसर बना समंदर; घुटनों तक पानी में फंसे हजारों यात्री

    सूरत यह वाकई बहुत परेशान करने वाली स्थिति है। भारी बारिश और रेलवे स्टेशन परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने (Waterlogging) के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना…

    Leave a Reply