स्वच्छ जोड़ी शहर अभियान के तहत नगर निगम आगरा व नगर पंचायत किरावली के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित

स्वच्छ जोड़ी शहर अभियान के तहत नगर निगम आगरा व नगर पंचायत किरावली के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित

आगरा, भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “स्वच्छ जोड़ी शहर” अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम आगरा में एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता नगर निगम आगरा तथा नगर पंचायत किरावली और नगर पंचायत पिनाहट के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त श्री अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य नगर निगम आगरा को मार्गदर्शक बनाते हुए दोनों नगर पंचायतों को स्वच्छता प्रबंधन में सहयोग देना है, ताकि आने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में निकाय उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

इस एमओयू के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, फीकल स्लज प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण और अन्य पर्यावरणीय बिंदुओं पर संयुक्त रूप से कार्य किया जाएगा। नगर निगम आगरा इन निकायों को तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और निगरानी में मदद करेगा ताकि स्वच्छता की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

इस अवसर पर नगर पंचायत किरावली की अध्यक्ष श्रीमती प्रवीना सिंह, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद रज़ा, मण्डल कार्यक्रम प्रबंधक श्री धनंजय किशोर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गौरव श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगरा जनपद की कुल 12 निकायों में से किरावली और पिनाहट को इस “स्वच्छ जोड़ी शहर” योजना के लिए चयनित किया गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply