महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान। मिसकॉल कराकर महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता।

।। कोसी कलां ।।
महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान। 

           “मेरा परिवार भाजपा परिवार” ।

आज छाता छेत्र के कस्बा कोसी कलां ने महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा रानी गर्ग के द्वारा कमल शक्ति चौपाल सदस्यता अभियान पत्रक वितरण का कैंप जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मुदिता शर्मा जी के निर्देश में आदर्श विद्या मंदिर पंचसील कॉलोनी राधागोविन्द नगर में लगाया गया। जहां पर सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। साथ ही योजनाओं के पत्रक बांटे। इस भारतीय जनता पार्टी के सदस्य अभियान में महिलाओं के साथ साथ पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता शिविर में लोगों को मोबाइल से मिसकॉल कराकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ने लोगों को पार्टी की रीति नीतियों और सरकार की योजनाओं से अवगत कराया और बताया कि आनलाइन भी पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। देश-प्रदेश में भाजपा शासन में विकास के मार्ग प्रशस्त हुए हैं। कानून का राज स्थापित हुआ है, जिसके चलते आम जनता, व्यापारी और महिला वर्ग में सुरक्षा की भावना बनी हुई है, पीड़ितों का पलायन रुका है। आए लोगों को फ़ोन के माध्यम से पार्टी के दिए गए नंबर 7505403403 पर मिस्ड काल करवाकर सदस्यता दिलाई गई।

और कहा की अभी तक हजारों लोगों को सदस्यता दिलवाई जा चुकी है। और इस सदस्यता अभियान में युवा वर्ग के लोगों के साथ साथ महिलाएं भी बढ़चढ़कर पार्टी की सदस्यता ले रही हैं । आज के इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मोनिका गुप्ता महामंत्री, उपाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, पूजा गुप्ता मंत्री, रुचि ,सविता आदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर – विष्णु कुमार।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें।
मो.न. 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply