*सभी शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक**

_*सभी शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निस्तारण- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक *

_*हापुड़ 04 दिसंबर, 2021*_ – _ जिलाधिकारी अनुज सिंह पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में जिलास्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समयसीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करें।_
_ जिलाधिकारी ने राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिए, उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े, अधिकारी सुनिश्चित करें। इस दौरान 39 शिकायतें आई ! शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान एक सप्ताह के अंदर किए जाने के जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। साथ ही आइजीआरएस पोर्टल, पीजी पोर्टल, सहित विभागीय अन्य पोर्टल को नियमित देखकर, प्राप्त प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की लंबित प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए गौशालाओं में पशुओं को सर्दी से बचाने हेतु पर्याप्त व्यवस्था कराएं और गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करता रहे उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कार्यालय में समय से उपस्थित हो और आमजन की बातें सुनकर उसका समय से निस्तारण कराएं
_संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी , उप जिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक जिला विकास अधिकारी एक्शन पीडब्ल्यूडी एक्शन विद्युत पी ओ डूडा सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे l

_*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply