कहार समाज के लोग आज भी अपने अधिकारों से वंचित

कहार समाज के लोग आज भी अपने अधिकारों से वंचित

आरक्षण के लिए राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन। मदन वर्मा (कहार)

वाराणसी।

उत्तर प्रदेश के चुनार शहर के रहने वाले मदन वर्मा (कहार) जो लगभग 15 वर्ष की उम्र से ही अपने समाज के वंचित शोषित लोगो के अधिकारों के लिए काम करते आ रहे हैं। मदन वर्मा (कहार) कहार जाति के हैं। और चुनार शहर से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व बूत अध्यक्ष पद के बाद वर्तमान समय में सहसंयोजक पद पर नियुक्त हैं। मदन कहार ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह एक ऐसे जाति और समाज से हैं जहां पर गरीबी बहुत ज्यादा है। जिसके चलते लोगो मे शिक्षा का अभाव है। शिक्षा का अभाव होने के कारण हमारी जाति बिरादरी के लोग अपना और अपने परिवार का विकास नहीं कर पा रहे हैं। अपने अधिकारों की जानकारी ना होने कारण अपने हक अधिकारों की लड़ाई भी नहीं लड़ पा रहे हैं। और शासना आदेशा अनुसार मिली सुविधाओं और अधिकारों से आज भी वंचित है। हमारी जाति के लोगों को जो अधिकार व सम्मान समाज मे मिलना चाहिए, वह पूर्ण रुप से नहीं मिल पा रहा है। मदन एक युवा वर्ग के नेता हैं और कम उम्र से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते आ रहे हैं। मदन ने यह भी कहा कि अपने समाज के विकास व उत्थान के लिए हम लोगों ने रणनीति तैयार कर ली है। मुख्य रूप से सबसे पहले शिक्षा और रोजगार से समाज के लोगों को जोड़ना है। जिसके उपरांत हम कहार समाज के एक सामाजिक संगठन के माध्यम से राज्यपाल से मिलकर आरक्षण संबंधित और अपनी समस्याओं से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपने का कार्य करेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply