संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में दिनांक 20 व 21 दिसंबर 2025 को प्रस्तावना कॉनक्लेव (निर्वाचिका सभा) के अंतर्गत आयोजित0 अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-संवाद निर्वाचिका सभा का दो दिवसीय आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 10 विद्यालयों के 113 छात्र /छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छः कमेटियों का गठन कर उन्हें कार्यसूची प्रदान दिया गया।
इस शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजन का नेतृत्व रेटोरिक्स के संस्थापक श्री हर्ष भारद्वाज द्वारा किया गया।
सम्मेलन को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल एवं रिटोरिक्स ग्रुप ने सहयोगी संस्था आलटियर के सहयोग से सम्पन्न किया।

सम्मेलन का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य शैक्षणिक प्रमुख डाॅ. रश्मि गाँधी, मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल, प्रतिनिधि मंडल एवं एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का औपचारिक स्वागत किया गया तथा स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।
निर्णायक मंडल में आदित्य दुबे (सहायक प्राध्यापक, संस्कृति विश्वविद्यालय), संजय शर्मा (प्रधानाचार्य, ड्रीम डिज़ायर इंटरनेशनल स्कूल), सुश्री आयुषी श्रीवास्तव, अभिनव कुलश्रेष्ठ (सहायक प्राध्यापक, शारदा विश्वविद्यालय), डॉ. अवनीत कुमार निम (सहायक प्राध्यापक, शारदा विश्वविद्यालय), ऋषि सिंह (सीईओ, ऑल्टियर ग्रुप), अर्पिता बनर्जी (शोध सहायक, एसओबीएएस विभाग, संस्कृति विश्वविद्यालय, मथुरा) उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के निर्देशक डॉ सुशील गुप्ता ने इस कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई प्रेषित कर अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व, दृष्टि एवं जिम्मेदार नागरिकता के महत्व से अवगत कराया।
दो दिवसीय सम्मेलन के उपरांत आयोजित समापन समारोह में विभिन्न समितियों में हुई चर्चाओं, तार्किक बहसों एवं कूटनीतिक संवाद की सराहना की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविन्द श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य मे नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को विभिन्न समितियों में पुरस्कार प्रदान किए गए–
WHO
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 1 – अविका जैन
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 2 – देवेश सिंह
विशेष उल्लेख – अयुक्ति शर्मा
मौखिक प्रशंसा 1 – देवेश सिंह
मौखिक प्रशंसा 2 – श्राव्या सेठी
लोकसभा
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 1 – सोहम भटनागर
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 2 – दिव्या आर्या
विशेष उल्लेख – तृप्ति सिंह
मौखिक प्रशंसा 1 – सूर्यांश सिंह
मौखिक प्रशंसा 2 – अदिति उपाध्याय
यू.एन.सी.एस.डब्लू.
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 1 – ईशान्वी भुटानी
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 2 – क्रिया जैन
विशेष उल्लेख – तरुषी अग्रवाल
मौखिक प्रशंसा 1 – महिमा भोजवानी
मौखिक प्रशंसा 2 – पार्थिवी भारद्वाज
यू.एन.एस.सी.
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 1 – ईशिका गर्ग
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 2 – तीशा सिंघल
विशेष उल्लेख – सान्वी खुराना
मौखिक उल्लेख – 1. मिश्टी अग्रवाल 2. याशिका गुप्ता
सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता – शगुन चौहान
अंतरराष्ट्रीय प्रेस (IP)
सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर – भाव्या मणानी
सर्वश्रेष्ठ पत्रकार – मणिका जैन
सुपर हीरो एलायंस
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 1 – इधिका अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि 2 – हार्दिक क्वात्रा
विशेष उल्लेख – शौर्य चौधरी

कार्यक्रम का सफल संचालन रूपाली शर्मा ने किया। उन्होंने एकेडमिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं संवाद की मर्यादा पर प्रकाश डाला। हर्ष भारद्वाज (सेक्रेटरी जनरल), अंशुमान सिकरवार, अर्शिया मखीजा, रिया हिरानी, शिवांश मुरवैया, शौर्य चौहान, उज्ज्वल अग्रवाल, प्रेम गज़ाला, अंशिका मिश्रा, अनन्या शर्मा, अक्षर मिश्रा, साक्षी भोजवानी, अनिरुद्ध भारद्वाज, चमनप्रीत यादव के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।अंत में हर्ष भारद्वाज ने आभार व्यक्त कर अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel


